{"_id":"64c6a9ab82cb5b047c091d6c","slug":"teenager-raped-accused-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-2809-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
निघासन। एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी से युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई भी की। पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल प्रभातेश कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार को घर में अकेली थी। इसी समय दूसरे गांव का रहने वाला रामनरेश पाल उसके घर पहुंचा। आरोपी का पीड़िता के घर पहले से आना जाना था। घर में अन्य किसी को न पाकर आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया। मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। शाम को परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने आपबीती बताई।
शनिवार सुबह परिजन कोतवाली पहुंचे। युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी रामनरेश पर मारपीट, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामनरेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।