फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager raped, accused arrested

किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Mar 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, accused arrested
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 28 फरवरी को उसकी 16 वर्षीय पुत्री सुबह तीन बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली थी, जब वह घर के अंदर जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी अवधराम ने तमंचे के बल पर उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। पिता का कहना है कि जब वह ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो आरोपी असलहा लहराता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक परिवार वालों को डरा धमकाकर सुलह करने का दबाव बना रहा है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ पाक्सो, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी उसी के गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका चालान भेजा जाएगा।

दुराचार का आरोपी जेल भेजा
धौरहरा। कोतवाली पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत दुराचार व एसटी एससी एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक धौरहरा विद्या सागर पाल ने हमराही का. मुरली, गुरुमुख ढाका व आकाश के साथ दोपहर करीब एक बजे दुराचार व एससी-एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त मोहन यादव पुत्र छोटे लाल निवासी शाहपुर थाना धौरहरा को गांव के बाहर लगी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed