फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenage girl who was exploited died

Lakhimpur Kheri News: शोषण का शिकार हुई किशोरी की मौत

Tue, 18 Mar 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl who was exploited died
मझगईं। यौन शोषण का शिकार हुई किशोरी की गर्भपात से हालत बिगड़ने के बाद रविवार रात मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का वर्ष 2023 में लोकनपुरवा निवासी युवक से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम प्रसंग हुआ। आरोप है कि युवक करीब डेढ़ साल से किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा और छह माह की गर्भवती होने के बाद धोखे से गर्भपात वाली दवा पिला दी।
विज्ञापन

किशोरी की हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर निघासन के दुबहा गांव स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पहुंचे। आरोप है कि यहां झोलाछाप डाॅक्टर ने किशोरी का आठ हजार रुपये लेकर गर्भपात कर दिया। जिसपर परिजन किशोरी को लेकर लखनऊ गए थे और वहां उसकी हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि हालत गंभीर होने पर मां द्वारा किशोरी को लेकर पांच दिन पूर्व मझगईं थाने में भी फरियाद लगाई थी और पुत्री की हालत गंभीर होने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने लोकनपुरवा गांव निवासी आरोपी अमन पुत्र गोलू को नौगवां बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रविवार रात को ही किशोरी की हालत खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed