{"_id":"50de6bef30b90902a391752e9dbf7409","slug":"tecnical-person-posted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सीएचसी पर एक्सरे तकनीशियन तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सीएचसी पर एक्सरे तकनीशियन तैनात
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 27 Dec 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 15 सीएचसी में से 10 सीएचसी पर अभी एक्सरे सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। सिर्फ पांच सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा उपलब्ध है, जिनमें दो सीएचसी पर एक्सरे तकनीशियनों की तैनाती की गई है। पसगवां में तैनात तकनीशियन को धौरहरा सीएचसी और गोला में तैनात तकनीशियन को निघासन सीएचसी भेजा गया है।
शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. वीएस चौहान ने सीएचसी पर एक्सरे मशीनों को क्रियाशील करने की कवायद तेज कर दी है। पसगवां और गोला में एक्सरे तकनीशियन की तैनाती थी लेकिन यहां एक्सरे मशीनें कंडम हो चुकी हैं। लिहाजा यहां तैनात तकनीशियनों को हटाकर धौरहरा और निघासन सीएचसी भेजा गया है। इसके अलावा पलिया में दो एक्सरे मशीन, रमियाबेहड़ और खमरिया सीएचसी पर एक-एक एक्सरे मशीन संचालित हो रही है। इसके अलावा टीबी क्लीनिक में एक एक्सरे मशीन संचालित है। बेहजम, मितौली, नकहा, बांकेगंज, कुंभी, ईसानगर समेत 10 सीएचसी पर मरीजों के लिए एक्सरे सुविधा उपलब्ध नहीं है। सूत्रों की माने तो कई सीएचसी पर एक्सरे मशीनें कई वर्षों से चालू नहीं हो पाई इसका कारण एक्सरे तकनीशियन की तैनाती न होना है। तो कुछ सीएचसी में मशीनें कई कारणों के चलते कंडम हो चुकी हैं। सीएमओ डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि जिन सीएचसी पर एक्सरे मशीन उपलब्ध हैं उनमें संचालन के लिए तकनीशियन तैनात किए जा रहे हैैं। कंडम हो चुकी मशीनोें के स्थान पर नई मशीनें लगाई जाएंगी।