फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teams of Hardoi, Gonda and Prayagraj won in hockey tournament

हॉकी टूर्नामेंट में हरदोई, गोंडा और प्रयागराज की टीमें जीतीं

Sun, 19 Dec 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teams of Hardoi, Gonda and Prayagraj won in hockey tournament
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर हॉकी खेलते खिलाड़ी।
59वें कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का दूसरा दिन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे 59वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन हरदोई, गोंडा और प्रयागराज की टीमें विजयी रहीं।
शनिवार को प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच बाबू श्रीषचंद हॉकी क्लब हरदोई और हॉकी क्लब बहराइच के बीच खेला गया, जिसमें हरदोई की टीम 5-1 से विजयी रही। दूसरा मैच काकोरी शहीद हॉकी क्लब जलालाबाद और हाकी क्लब गोंडा के बीच खेला गया, जिसमें गोंडा की टीम 6-0 से विजयी रही। तीसरा मैच नेशनल स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज और हॉकी स्टेडियम शाहजहांपुर के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज ने शाहजहांपुर को हराकर 5-1 जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैचों की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा और डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके कराई। टूर्नामेंट में मोहम्मद सलीम, फैजान, बृजेश कुमार शिव शंकर, दुर्गा प्रसाद अंपायर और टेक्निकल आफिसर राजेंद्र कुमार निषाद, राजऋषि शुक्ल रहे। संचालन आशीष पांडे और देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ एलआर वर्मा, श्याम मूर्ति शुक्ल, सुरबिंदु कुमार वर्मा, डॉ अनिल, लखपति भारती, रामनरेश, मधुसूदन गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed