{"_id":"578fb43e4f1c1b347fc4c319","slug":"teachers-workers-removed-the-bike-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक, कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक, कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
पेंशन
- फोटो : अमर उजाला
- अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले जीआईसी में हुई बैठक
- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
पुरानी पेंशन से वंचित शिक्षकों तथा कर्मचारियों की अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले बुधवार को जीआईसी मैदान में बैठक की। इसकी अध्यक्षता मंच के जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्या ने की। बैठक के बाद मंच के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने शहर में बाइक रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित मांगो का ज्ञापन डीएम को सौपा।
जीआईसी मैदान में इकट्ठा हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंच के जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्या ने कहा कि एक जनवरी 2004 तथा एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्ति होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन केंद्र एवं राज्य सरकार ने बंद करके अंशदान पेंशन योजना लागू की है, जो शेयर मार्केट आधारित नान गारंटेड पेंशन योजना है, जबकि केरल, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा सहित कई अन्य राज्य आज भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे रहे हैं। बैठक के बाद अटेवा मंच के पदाधिकारियों और शिक्षक एंव कर्मचारियों ने शहर में हीरालाल चौराहे से मेला मैदान चौराहा, इमली चौराहा, मेन रोड से अस्पताल रोड होते हुए डीएम कार्यालय तक बाइक रैली निकाली और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग संबंधी मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर संदीप वर्मा, विनय यादव, अनुज शर्मा, राजेश पांडे, शालिनी शर्मा, अर्चना भाष्कर, पूनम, गीता रजनी सोनिया शर्मा, मोबीना खान, विजय प्रभाकर सहित कई लोग शामिल रहे।