फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teachers take rest, two suspended

आराम फरमाते हैं शिक्षक, दो सस्पेंड

Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teachers take rest, two suspended
टीचर - फोटो : demo pic
पसगवां  ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का हाल
विज्ञापन

ताजपुर में बंद मिला स्कूल, नयागांव में शिक्षक  नहीं

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में  निरीक्षण के बाद नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा कार्रवाई में पसगवां ब्लॉक के  प्राथमिक विद्यालय ताजपुर में खटिया डालकर शिक्षकों के आराम फरमाने का मामला सामने  आया है और निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला। जबकि प्राथमिक विद्यालय नयागांव  जाट में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सहित दो शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। बीएसए संजय  कुमार शुक्ल ने इन मामलों में दोनों प्रधानाध्यापिकाओं को सस्पेंड कर दिया है।  दोनों के खिलाफ मोहम्मदी और मितौली के बीईओ को जांच अधिकारी नामित किया है।

पसगवां के बीईओ सुरेश पाल ने बीएसए को सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि  प्राथमिक विद्यालय ताजपुर के निरीक्षण में विद्यालय बंद मिला। विद्यालय परिसर में  कुछ बच्चे मिले, जिन्होंने बताया कि शिक्षको के आने जाने का कोई समय नहीं है। तब तक मौके पर आए ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका रेशमा बी ने विद्यालय में एक  खटिया डलवाई है, जिस पर आराम फरमाती हैं। बीएसए ने इसे घोर अनुशासनहीनता और    नियमावली विरुद्ध आचरण मानते हुए रेशमा बी को सस्पेंड कर दिया। इसी तरह प्राथमिक  विद्यालय नयागांव जाट के निरीक्षण में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिखा अग्रवाल, सहायक  अध्यापक नीलिमा चौहान और प्रशिक्षु शिक्षक पंकज कर्णवाल अनुपस्थित मिले। किसी का  अवकाश प्राथना पत्र भी नहीं दिया गया था।  मिडडेमील भी गड़बड़ी मिली। दूध का वितरण  नहीं किया जा रहा है। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शिखा अग्रवाल को सस्पेंड कर  दिया है। दोनों मामलों में मोहम्मदी बीईओ सुनील कुमार और मितौली बीईओ राजेश कुमार  सिंह को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed