{"_id":"6150c5cb8ebc3e0de65e3599","slug":"teachers-should-be-involved-in-polishing-schools-shaping-the-future-of-children-lakhimpur-news-bly460915926","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों को चमकाने, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों को चमकाने, बच्चों का भविष्य संवारने में जुटें शिक्षक
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक
विज्ञापन
एक ब्लॉक के चेक होंगे विद्यालय, कमी मिली तो होगी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि बीएसए सभी बीईओ के जरिए ऐसी व्यवस्था बनाएं कि परिषदीय विद्यालयों में सब कुछ ऑल इज वेल हो। जहां उनके सहयोग की जरूरत समझें, बिना झिझक बताएं।
डीएम ने कहा कि किसी एक दिन बिना बताए एक ब्लॉक के सभी विद्यालयों का वह स्वयं व नामित अधीनस्थ अधिकारियों के जरिए निरीक्षण कराएंगे। यदि कहीं अनियमितता मिली तो वह कार्रवाई से थोड़ा भी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि कई परिषदीय विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों को मात दे रहे हैं, जिनकी हर स्तर पर प्रशंसा भी हो रही है। सभी बीईओ अपने क्षेत्र के सभी शिक्षकों को यह मेसेज दें कि बच्चों को ऐसे पढ़ाएं की वह कान्वेंट स्कूलों से किसी भी दशा में कमतर न हों।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागर में डीएम ने प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी से एकल शिक्षक विद्यालय, खेल गतिविधियों, जलभराव वाले व जर्जर विद्यालयों की संख्या, मिशन कायाकल्प के संतृप्तिकरण की अद्यतन स्थिति, विद्युतीकरण, विद्यालयों में नल से जल की सप्लाई की प्रोग्रेस, शौचालय की क्रियाशीलता, उनके द्वारा किए गए निरीक्षण किए गए विद्यालयों की संख्या, विद्यालय से एसएचजी का लिंकेज की प्रोग्रेस जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ अनिल सिंह ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में 19 पैरामीटर का सशक्तीकरण जल जीवन मिशन, जर्जर भवन, विद्युतीकरण, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के परिसर में एकेडमिक ब्लॉक एवं निर्माण की प्रगति, शिक्षकों की क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण ई पाठशाला पाठ्य सामग्री वितरण, शिक्षक संकुल बैठकों आदि के बारे में जानकारी ली। बैठक में पीडी केके पांडेय, डीसी-एनआरएलएम राजेंद्र कुमार श्रीवास, एक्सईएन विद्युत प्रदीप कुमार वर्मा, सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सभी परिषदीय विद्यालय से जुड़ेगा एसएचजी, देंगे मसाले की सप्लाई
डीएम ने खीरी जिले में अभिनव प्रयोग के तहत प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने की मुहिम शुरू की है। एसएचजी का सदस्य अनिवार्य रूप से संबंधित विद्यालय की रसोइया भी होगी। शुरुआती चरण में यह सेल्फ हेल्प ग्रुप उस विद्यालय को मसाले की सप्लाई करेगा, जो उस समूह के द्वारा तैयार किया गया होगा। आने वाले समय में एसएचजी को विद्यालय की अन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
एक ब्लॉक के चेक होंगे विद्यालय, कमी मिली तो होगी कार्रवाई लखीमपुर खीरी। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि बीएसए सभी बीईओ के जरिए ऐसी व्यवस्था बनाएं कि परिषदीय विद्यालयों में सब कुछ ऑल इज वेल हो। जहां उनके सहयोग की जरूरत समझें, बिना झिझक बताएं।