{"_id":"3a36502c5817666f4b016f9b895af217","slug":"teachers-protested-at-the-bsa-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने किया धरना- प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों ने किया धरना- प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर बुधवार को सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने विभाग पर शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद कलेक्ट्रेट आकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की है कि एक अप्रैल के बाद नियुक्त हुए सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित किया जाए, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण शीघ्र किए जाएं। शिक्षकों का ग्रेड वेतन 4600 से 4800 पाने की तिथि से न्यूनतम मूल वेतन 17140 और 18150 निर्धारित किया जाए। दूध वितरण का आदेश निरस्त करन, विद्यार्थियों को बंटने वाली ड्रेस शारीरिक नाप के अनुसार प्रदेश मुख्यालय से उपलब्ध कराने और मृतक आश्रितों के शिक्षक या लिपिक पद पर योग्यता अनुसार नियुक्ति देने की मांग की गई। साथ ही शिक्षिकाओं को संतान की देखभाल के लिए दो वर्ष का बाल्य देखभाल अवकाश देने और खंड शिक्षा अधिकारियों के पचास प्रतिशत पदों पर शिक्षकों को पदोन्नति देना भी शामिल है। शिक्षकों ने इनके अलावा सभी 20 मांगों के निस्तारण की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में 16 मार्च को लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ टेट मोर्चा के शिक्षकों के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र शुक्ला, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, जिलामंत्री नरेशचंद्र शुक्ला, चंद्रप्रकाश वर्मा, लालता प्रसाद वाजपेयी, रजनीश वर्मा, रूप सिंह यादव, छैल बिहारी मिश्रा, पुत्तूलाल शुक्ला, राहुल वाजपेयी, संतोष वर्मा, प्रभाकर शर्मा तथा कन्हैया गिरि सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन