{"_id":"668c4a00c1efd06d8e00dad4","slug":"teachers-of-council-schools-came-in-protest-against-online-attendance-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-124131-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में आए परिषदीय स्कूलों के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में आए परिषदीय स्कूलों के शिक्षक
विज्ञापन
पलिया में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी। ऑनलाइन हाजिरी लगाने, विद्यालयों में उपयोग होने वाले 12 रजिस्टरों को डिजिटल करने के लिए विभाग ने बीते वर्ष टैबलेट बांटे थे। बच्चों की उपस्थित दर्ज करने तक तो ठीक था, ऑनलाइन हाजिरी का नियम शिक्षकों पर लागू हुआ तो शिक्षकों ने समस्याओं का हवाला देकर विरोध शुरू कर दिया। सोमवार को भी शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थिति का विरोध किया। काली पट्टी बांधकर पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे और विरोध जताया।
आठ जुलाई से परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थित दर्ज करनी थी। इसको लेकर विभाग नियम लागू कराने का दावा कर रहा था, लेकिन शिक्षकों के विरोध के आगे नियम धरा का धरा रह गया। इधर, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया।
संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन व डिजिटल उपस्थिति का विरोध चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दिया गया है। सोमवार को हाथ पर काली पट्टी बांध शिक्षण कार्य करके ऑनलाइन उपस्थिति का संपूर्ण बहिष्कार किया गया। संघ ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में आंदोलन की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि संघ की लखनऊ में हुई बैठक में पूरे प्रदेश में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। 14 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर डिजिटल उपस्थिति का संपूर्ण बहिष्कार करेंगे। जिला महामंत्री संतोष भार्गव ने ऑनलाइन उपस्थिति को अव्यावहारिक बताया। प्रांतीय कार्य समिति द्वारा लिए गए निर्णय को मजबूती के साथ सफल बनाने का आह्वान किया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षकों ने विरोध जताते हुए उपस्थिति का बहिष्कार किया है। यदि कहीं उपस्थित लगी भी होगी तो डाटा तीन दिन बाद लखनऊ से मिलेगा। तभी स्थिति साफ हो सकेगी।
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य
पसगवां। ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध और अन्य मांगों को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर कक्षाओं में शिक्षण कार्य किया। शिक्षक 15 सीएल, 15 हॉफ सीएल, 30 ईएल, राज्य कर्मचारी का दर्जा, 30 किमी की परिधि में हर किसी को विद्यालय कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मानक के अनुसार शिक्षक आदि मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। संवाद
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में काली पट्टी बांधे दिखे शिक्षक
पलियाकलां। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में पलिया ब्लॉक के शिक्षकों ने बिना सुविधाओं के ऑनलाइन हाजिरी का काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षण कार्य किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कौशल प्रजापति ने बताया कि ब्लॉक में सभी शिक्षक तमाम दायित्वों का निर्वाहन करते हुए विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षण कार्य करते आ रहे हैं।
मौसम व दुर्गम मार्ग भी एक बड़ी समस्या है। कंपोजिट विद्यालय सुमेरनगर, कंपोजिट विद्यालय विशेनपुरी, प्राथमिक विद्यालय गोबरौला, प्राथमिक विद्यालय रामनगर, कंपोजिट विद्यालय टेहरा शहरी, प्राथमिक विद्यालय पलिया खुर्द, प्राथमिक विद्यालय बंशीनगर, प्राथमिक विद्यालय बनघुसरी सहित सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने विरोध जताया। संवाद