{"_id":"692bf17595371b3e3b008f11","slug":"teacher-health-deteriorated-during-sir-work-in-lakhimpur-kheri-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: एसआईआर में लगे शिक्षक की तबीयत बिगड़ी, अचानक सीने में उठा दर्द, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: एसआईआर में लगे शिक्षक की तबीयत बिगड़ी, अचानक सीने में उठा दर्द, लखनऊ रेफर
Sun, 30 Nov 2025 12:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:58 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगे शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुरवा में तैनात सहायक अध्यापक सोमपाल सिंह की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार सोमपाल सिंह बीएलओ शाहिदा आजमी के साथ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में सहायक के रूप में कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत होने पर सोमपाल निघासन के एक निजी क्लिनिक में उपचार कराने पहुंचे, लेकिन शनिवार शाम उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। इस पर चूराटांडा में तैनात साथी अध्यापक मुकेश कुमार की मदद से उन्हें निघासन सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सोमपाल को लखीमपुर हाईवे हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से लखनऊ के लॉरी हॉस्पिटल भेजा गया। साथी शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में उनका उपचार जारी है और अब उनकी हालत में सुधार है। शिक्षकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन