फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   teacher and headmaster found absent

Lakhimpur Kheri News: शिक्षक और हेड मास्टर मिले गैरहाजिर

Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
teacher and headmaster found absent
धौरहरा। शिक्षकों की लापरवाही के चलते बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह कोड़ियाना स्कूल में बच्चे तो मौजूद थे लेकिन शिक्षक नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

वारिनटोला में महज दो शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हुए दिखाई दिए। पड़ताल के दौरान पता चला कि वारिनटोला में तैनात हेड मास्टर जावेद अख्तर महीने में एकाध दिन ही स्कूल आते हैं। बताया जाता है कि यह विद्यालय बीआरसी से कुछ ही दूरी पर स्थित है, लेकिन बीआरसी पर तैनात अधिकारियों की अनदेखी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। धौरहरा के प्राथमिक विद्यालय वारिनटोला में बच्चों को रोटी-दाल व सब्जी का मेन्यू निर्धारित था मगर चावल व आलू की सब्जी परोसी जा रही थी।
विज्ञापन

हेडमास्टर ने बताया कि वह एक दिन पहले ही सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। महीने में एकाध दिन स्कूल जाने की बात गलत है। पढ़ाने के अलावा कई और भी विभागीय कार्य होते हैं, जिन्हें वह ही करते हैं। वहीं, बीईओ आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि धौरहरा क्षेत्र में डेढ़ सौ से ज्यादा विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यदि हेड मास्टर मौजूद नहीं मिलते थे तो उनका अवकाश पत्र मिलता है। वह अब खुद इस विद्यालय की निगरानी करेंगे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि यदि धौहररा के वारिनटोला के हेड मास्टर जावेद अख्तर रोज विद्यालय नहीं पहुंचे रहे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed