{"_id":"62e6be5fe0207f736b3436b7","slug":"tanu-became-teej-queen-by-applying-mehndi-in-ten-minutes-lakhimpur-news-bly493040611","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिनट में मेहंदी लगाकर तनु बन गईं तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस मिनट में मेहंदी लगाकर तनु बन गईं तीज क्वीन
विज्ञापन
तनु को सम्मानित करतीं करुणा फाउंडेशन की सदस्य।
करुणा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
लखीमपुर खीरी। करुणा फाउंडेशन की ओर से रविवार को हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 10 मिनट में ब्राइडल मेहंदी लगाने वाली तनु को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
संस्थाध्यक्ष वैशाली ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता की निर्णायक प्रीति मिश्रा, मलाइका आइजैक एवं प्रभा शेखर रहीं। उन्होंने तनु श्रीवास्तव द्वारा लगाई गई मेहंदी को श्रेष्ठ मानकर उन्हें तीज क्वीन का विजेता घोषित किया।
संस्था के सदस्यों ने तनु को तीज क्वीन का ताज पहनाकर गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया। संस्था की सरोज कुमारी ने बताया कि तीज पर्व पर मेहंदी की एक खास उपयोगिता एवं उसे लगाने की शुभ रस्म होती है। इसे प्रभावशाली बनाने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता कराई जाती है। सपना वाल्मीकि बताया कि इस दौरान सभी प्रतिभागियों को हरियाली तीज पर्व पर हरे दुपट्टे दिए गए। ज्योति, ऋषभ कुमार, कुंवर विकेंस, आयुष्मान, मित्र संस्था परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष श्याम किशोर बेचैन, प्रमिला, सुनीता, अंजलि आदि मौजूद रहीं।