{"_id":"648fdeaa5f5075729702ae18","slug":"tantrik-killed-the-girl-after-physically-abusing-her-in-lakhimpur-kheri-2023-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: युवक बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, दो माह बाद मिला कंकाल; तांत्रिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: युवक बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, दो माह बाद मिला कंकाल; तांत्रिक गिरफ्तार
Mon, 19 Jun 2023 10:21 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी / शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी / शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:21 AM IST
सार
शाहजहांपुर के एक गांव निवासी युवती की हत्या कर दी गई। वह दो महीने से लापता थी। उसका कंकाल मोहम्मदी क्षेत्र में मिली। पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता लगा है कि तांत्रिक ने युवती को युवक बनाने का झांसा देकर जंगल में बुलाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाने के एक गांव निवासी युवती का कंकाल लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में मिला है। रविवार को कंकाल की बरामदगी शाहजहांपुर और मोहम्मदी पुलिस ने की। युवती करीब दो महीने से लापता थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता लगा है कि मोहम्मदी क्षेत्र के गांव निवासी कथित तांत्रिक ने युवती को युवक बनाने का झांसा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मोहम्मदी के थानाध्यक्ष अंबर सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के थाना आरसी मिशन की पुलिस आई थी। निशानदेही पर पुलिस ने हल्का नंबर एक के मियांपुर जंगल के पास युवती के शव का कंकाल बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवती 18 अप्रैल को घर से निकली थी। परिजनों ने 26 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास
विज्ञापन
ऐसे तांत्रिक तक पहुंची पुलिस
शाहजहांपुर पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। मोबाइल फोन की सीडीआर के सहारे पुलिस मोहम्मदी क्षेत्र के बौआ गांव पहुंची। गांव निवासी कथित तांत्रिक से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद तांत्रिक की निशानदेही पर मियांपुरवा जंगल के पास से युवती का कंकाल बरामद किया गया है।
हत्या से पहले युवती के साथ किया दुष्कर्म
थानाध्यक्ष अंबर सिंह के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवक बनने के झांसे में आकर युवती जैसे ही बौआ गांव पहुंची तो वह उसे मियांपुर जंगल के पास ले गया। जहां उसकी हत्या कर दी।ये भी पढ़ें- UP: दूसरे समुदाय के कारोबारी संग लिव इन में रह रही थी महिला दरोगा, अब करेंगी कोर्ट मैरिज, अचानक दोनों लापता
पूछताछ में कथित तांत्रिक ने शाहजहांपुर पुलिस को कई अन्य बातें भी बताई हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कथित तांत्रिक ने युवती के साथ दुष्कर्म भी किया था। मामले की जांच आरसी मिशन थाना पुलिस ही कर रही है।