फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tantrik tortured woman in the name of exorcising witch in lakhimpur kheri

तांत्रिक बना जल्लाद: चुड़ैल के नाम पर महिला को दीं यातनाएं, चिमटे से हाथ-पैर जलाए, बेहोश हुई तो...

Thu, 09 Feb 2023 01:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 09 Feb 2023 01:05 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में एक तांत्रिक ने चुड़ैल भगाने के नाम पर पहले महिला की बुरी तरह पिटाई की। बाद में उसे चिमटे से जला दिया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Tantrik tortured woman in the name of exorcising witch in lakhimpur kheri
अंधविश्वास के नाम पर महिला को दीं यातनाएं (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में अंधविश्वास का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चुड़ैल भगाने के नाम पर तांत्रिक ने महिला को यातनाएं दीं। झाड़-फूंक के दौरान महिला को बेरहमी से पीटा। लोहे के गर्म चिमटे से उसके हाथ-पैर जला दिए। बाल भी काट डाले। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तांत्रित को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

खुद को तांत्रिक बताता है आरोपी

थाना निघासन क्षेत्र के खैरहनी गांव की महिला सविता ने बुधवार को थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। उसने तहरीर में आरोप लगाया कि वह काफी समय से बीमार थी। पांच फरवरी को घरवालों ने उसे गांव के ही सुरेश लोधी को दिखाया। सुरेश खुद को तांत्रिक बताता है और झाड़-फूंक करता है। उसने उस पर भूत-बाधा बताते हुए लोहे का चिमटा गर्म कर उसके दोनों हाथ और दोनों पैर जला दिए। 

विज्ञापन

बेहोश हुई तो काट डाले बाल 

इतना ही नहीं, तांत्रिक ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके बाल भी काट डाले। घरवाले उसे पांच फरवरी को ही निघासन सीएचसी ले गए। तब से उसका वहां इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी झाड़फूंक का ढोंग करके लोगों को प्रताड़ित करता रहता है।

एक शादी ऐसी भी: बरात जाने से पहले गायब हो गया दूल्हा, छोटे भाई को लेने पड़े फेरे; मिला तो हुआ सनसनीखेज खुलासा

घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला और आरोपी एक ही परिवार के हैं। महिला आरोपी तांत्रिक की चचेरी बहू है। महिला की तहरीर पर आरोपी सुरेश लोधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed