फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tanker collides with Innova and DCM, child dies

Lakhimpur Kheri News: टैंकर ने इनोवा और डीसीएम में मारी टक्कर, बच्चे की मौत

Thu, 07 Mar 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tanker collides with Innova and DCM, child dies
सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के बिलोचपुर गांव के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रही इनोवा में जोरदार टक्कर मार दी। इनोवा में टक्कर मारने के बाद टैंकर ने एक डीसीएम में भी टक्कर मारी और सड़क के नीचे खाई में गिर गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठी निवासी भट्ठा स्वामी अब्दुल बारी खां उर्फ मुन्ना अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लखीमपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। कार उनका चालक अयूब चला रहा था। इसी दौरान रोशन नगर भट्टे के पास तेज रफ्तार टैंकर ने ओवरटेक करने के चक्कर में इनोवा में टक्कर मार दी। इसके बाद टैंकर भैंस लदी डीसीएम को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाईं में गिर गया। हादसे में इनोवा व डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इनोवा सवार अब्दुल बारी खां उर्फ मुन्ना (40), चालक अयूब (45), मुन्ना की पत्नी मोहसिना (38) व बच्चे यूसुफ (7) व मो. माज (10) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची थाना प्रभारी नीमगांव श्रद्धा सिंह व चौकी इंचार्ज सिकंदराबाद आशीष सेहरावत ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को किसी तरह कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए लखीमपुर भेजा गया, जहां मो. माज की मौत हो गई। गंभीर हालत में चालक अय्यूब निवासी गोपालपुर को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने क्रेन के जरिये सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed