फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Taking bath in the snake pond of Devkali removes Kaal Sarp Dosh.

Lakhimpur Kheri News: देवकली के सर्पकुंड में स्नान करने से दूर होता है कालसर्प दोष

Thu, 08 Aug 2024 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Taking bath in the snake pond of Devkali removes Kaal Sarp Dosh.
देवकली में बने 12 ज्योतिर्लिंग और शिवजी की विशाल प्रतिमा।संवाद
फरधान। देवकली का देवेश्वर नाथ मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। नागपंचमी के दिन कालसर्प योग के निदान के लिए देवकली का विशेष महत्व है। तीर्थ स्थल पर प्रत्येक वर्ष विशाल मेला लगता है। नागपंचमी के दिन काल सर्प योग शांति महायज्ञ होता है।
विज्ञापन

देवकली के बाबा देवेश्वरनाथ मंदिर में प्रत्येक वर्ष नागपंचमी पर भक्त दर्जनों शिवलिंगो के पास कालसर्प दोष मुक्ति के लिए सामूहिक हवन करवाते हैं। इस वर्ष भी श्रावण शुक्ल नाग पंचमी को श्रीमती चंद्रकला आश्रम-संस्कृत विद्यापीठ की ओर से कालसर्प योग शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। यहां के देवतीर्थ में गोदावरी नदी से जल लाकर प्रतिष्ठित करवाया गया था।
विज्ञापन

उसके साथ त्र्यंबकेश्वर सहित द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना कराई गई थी। कालसर्प योग दोष शांति के लिए मुख्य स्थान नासिक है। उसके बाद देवकली तीर्थ स्थल की भी बहुत मान्यता है। बताया जाता है कि देवकली में राजा परीक्षित के पुत्र राजा जन्मेजय ने सर्प विनाश यज्ञ किया था। सर्पों के भांजे आस्तिक मुनि ने राजा जन्मेजय से तक्षक नाग की आहुति दान में मांगकर संपूर्ण सर्प जाति को बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी से देवकली तीर्थ स्थल से सर्पों का विशेष लगाव हो गया। यज्ञ करने वाले कुंड में नाग पंचमी के दिन स्नान करते हैं। कुंड की मिट्टी घर ले जाते हैं। इससे सांप घर में प्रवेश नहीं करते हैं। संवाद

देवकली में बने 12 ज्योतिर्लिंग और शिवजी की विशाल प्रतिमा।संवाद

देवकली में बने 12 ज्योतिर्लिंग और शिवजी की विशाल प्रतिमा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed