फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Taken all together, the resolution of environmental protection

सबने मिलकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Fri, 05 Jun 2015 07:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Jun 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
Taken all together, the resolution of environmental protection
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। जहां लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदानगर रेंज के तत्वावधान में नवभारत इंटर कॉलेज महेवागंज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज परिसर में कई पौधे रोपित किए गए। वक्ताओं ने पर्यावरण के महत्व के बारे में बताते हुए बच्चों को पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया।
मुख्य अतिथि डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि गुणोत्तर जनसंख्या वृद्धि और वनों पर अत्यधिक आश्रित होने से जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रेंज अधिकारी श्रीभगवान सिंह यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, स्वर्ण सिंह कंबोज ने भी विचार रखे। कहा कि औद्योगिक कचरे से लगातार जलीय प्रदूषण बढ़ रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जल को स्वच्छ रखना जरूरी है। पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। संचालन डिप्टी रेंजर अशोक कश्यप ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नवभारत इंटर कालेज, शंकर सिंह चौहान विद्या मंदिर सैदीपुर के विद्यार्थी, मोहन लाल गुप्ता, राजेश सिंह चौहान, नंदलाल सिंह कुशवाहा, अमर सिंह वर्मा, राजेंद्र निषाद, यासीन मोहम्मद, बीडी यादव, शीतला प्रसाद, रविचंद्रा सचान, अशोक शुक्ला, धनीराम वर्मा, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना और प्रसारण निदेशालय और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता संगोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हुकुम चंद्र अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह और कमल मेहरोत्रा ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जल है तो कल है। कार्यक्रम के अंत में पोस्टर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। इसमें जुबैर अख्तर, ऐश्वर्या शेखर, नैंसी वर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किए।
बीआरसी फूलबेंहड़ में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सभी प्रशिक्षु शिक्षकोें ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी के बाद पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस मौके पर एबीआरसी श्याम किशोर, हरिनाम, कमलेश कुमार, रीतेश, आलोक मिश्रा, हरेराम, विशाल गुप्ता, दिनेश, मनोज, शिवम, सुनीता भार्गव आदि प्रशिक्षु मौजूद रहे।
निघासन। विश्व पर्यावरण दिवस पर बीआरसी कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने प्रशिक्षु शिक्षकों से पांच-पांच पेड़ लगवाने का संकल्प लिया। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एसके पांडे ने पेड़ों की उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यक्रम में बीआरसी बलविंदर सिंह, विद्यानरेश वर्मा, शाकिर अली, रफीक अहमद इदरीशी, रुची यादव, अरुणा पाल, सपना, रजनीश, आशीष, सिद्धार्थ, देवेंद्र, संगीता, रुचि आदि लोग मौजूद रहे।
धौरहरा। एलीट एकेडमी में हुई पर्यावरण गोष्ठी में प्रधानाचार्य अफजल हुसैन ने कहा वृक्ष वातावरण में फैली कार्बन डाईआक्साइड को नष्ट कर आक्सीजन देते हैं जो मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। वृक्षों के बिना मानव जीवन अधूरा है। इसके अलावा धौरहरा नगर पंचायत धौरहरा में पर्यावरण दिवस पर धौरहरा को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चैयरमेन राजीव जायसवाल ने कहा कि पॉलीथिन के प्रयोग से धरती बंजर हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करें।
गोला गोकर्णनाथ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोला रेंज की रजानगर नर्सरी पर हुई गोष्ठी में क्षेत्रीय वनाधिकारी उमेश चंद्र राय ने पौधे लगाने, पेड़ों की रक्षा करने, पॉलीथिन के प्रयोग से बचने, पर्यावण संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। वंदिता सचान ने प्रदूषण रहित चूल्हे का प्रदर्शन किया। इस मौके पर वन दरोगा दिनेश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, ओमसिंह, घनश्याम सिंह, सुरेंद्रपाल यादव, सलीम अंसारी, साबित अली, मनोज वर्मा, अमरपाल सिंह, छोटे खां, यूनुस खां, रमाकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।
बांकेगंज। मैलानी रेंज की खरेहटा बीट में वनाधिकारियों, कर्मचारियों, प्रधानों, और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। पर्यावरण दिवस पर हुई संगोष्ठी में पर्यावरणविदों ने पर्यावरण पर मंडराते खतरे के प्रति आगाह किया। साथ ही भविष्य में इससे होने वाले खतरों के बारे में भी बताया। गोष्ठी में रेंजर डीएस यादव, कतर्नियाघाट वेलफेयर सोसायटी के सदस्य आबिद रजा, अनूप कुमार यादव, प्रधान मोहम्मद उमर, वन दरोगा ब्रजेश कुमार, रमेश मिश्र, सुदर्शन सिंह, महेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

रजागंज। कस्बे के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज करनपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह ने विद्यालय प्रांगण में नीम, जामुन और आम के पौधे लगाए। इस मौके पर बालगोविंद प्रजापति, धीरेंद्र कुमार, भगौती प्रसाद, रवि शंकर सुरजीत सिंह, दीपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed