{"_id":"685ee2f6d9e01017c7030863","slug":"tajiyas-will-be-buried-on-the-sixth-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-149173-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छह को सुपुर्दे-खाक किए जाएंगे ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छह को सुपुर्दे-खाक किए जाएंगे ताजिये
Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी। मोहर्रम की शुरुआत होते ही कस्बे में शुक्रवार से ही इसकी तैयारियां शरू हो गईं।
27 जून से आठ जुलाई तक प्रतिदिन बाजार खुर्द और शुक्लापुर इमामबाड़े में दिल्ली से आए धर्म गुरु सैयद मुराद अली जैदी रात आठ बजे से तकरीर करेंगे। मोहर्रम कमेटी के अब्बास नकवी ने बताया कि अंजुमने हुसैनिया के मातमदार प्रतिदिन मातम और नौहा खानी करेंगे। एक जुलाई को पांचवीं अलम का जुलूस बाजार खुर्द इमामबाड़े से निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ देर रात इमामबाड़ा बाजार खुर्द में समाप्त होगा।
उन्हाेंने बताया कि मोहर्रम की सात तारीख (तीन जुलाई) को जुलूस देवी स्थान से बाजार खुर्द ईमाम बाड़े पहुंचेगा और चार बजे शाम अलम का जुलूस निकाला जाएगा, जो देर रात नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करता हुआ इमामबाड़े में समाप्त होगा। आठवीं का जुलूस बाजार खुर्द इमामबाड़ा से होता हुआ शुक्लापुर इमामबाड़ा पहुंचकर समाप्त होगा।
पांच जुलाई को पूरी रात अकीदतमंद ताजियों की जियारत और खेराजे अकीदत पेश करेंगे। 10 मोहर्रम (6 जुलाई) को शुक्लापुर मस्जिद के समीप से ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा, जो शुक्लापुर तिराहा होते हुए नत्थू चौराहा, पुत्तनी चौराहा ,पानी वाली टंकी होते हुए बाजार गंज अस्पताल रोड हुए बरबर चौराहा से गुरैला कर्बला में ताजिया सुपुर्दे खाक किए जाएंगे।