{"_id":"611ff9928ebc3e7a290750a0","slug":"tajiya-was-handed-over-in-a-gloomy-atmosphere-in-karbala-lakhimpur-news-bly4569195164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्बला में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्बला में गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकॉल के चलते जिले भर में नहीं निकले मोहर्रम के जुलूस
लखीमपुर खीरी। हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए अकीदतमंदों ने इमाम चौक पर बृहस्पतिवार को ताजिए रखे। सारी रात इबादत करने के बाद शुक्रवार को गमगीन माहौल में कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। कर्बला में इमाम हुसैन के नाम फातिहा कराई लोगों में तबर्रुक वितरण किया।
खीरी में सुबह शिया इमामबाड़े में मौलाना फराज जैदी सिरसीवी ने मजलिस को खिताब करते हुए इमाम हुसैन की कर्बला में शहादत का मंजर पेश किया। मजलिस के बाद अकीदतमंदों ने मातम कर अलम और ताजिए को शासन की गाइड लाइन के अनुसार मीरा तालाब की कर्बला में सुपुर्द ए खाक कर दिया। ताजियों को दफन करने का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा।
पलियाकलां। इलाके में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अकीदत के साथ दसवीं मोहर्रम मनाया गया। पलिया भीरा रोड से नगला जाने वाले रास्ते पर बने कर्बला में अलग-अलग पहुंचे लोगों ने ताजियों को सुपुर्दे-खाक किया।
विज्ञापन
मझगईं। हसन हुसैन की याद में ताजियों को चौक पर रखा गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में कोविड-19 का पालन करते हुए बिना मातमी धुन के एक-एक कर ताजियों को कर्बला ले जाकर सुपुर्दे खाक किया गया।
अमीरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार क्षेत्र के छतुरी, मोहम्मदपुर, अमीरनगर, गरदहा, ठाका, राजगढ़, देवरिया, नौवाखेडा, यासीनपुर और मथना में मोहर्रम की पांचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौंवीं के जुलूस नहीं निकाले गए। मोहर्रम की दसवीं तारीख को अकीदतमंदों ने घरों में छोटे-छोटे ताजिए रखकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत में लंगर और फातिहा दिला कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया।
बिजुआ। नौसरजोगी, मुडियाहेमसिह, पडरिया तुला, नब्बूपुरवा, रमपुरवा बस्तौली के अलावा क्षेत्र भर में शांतिपूर्ण ढंग से ताजिये दफनाए गए।
बरबर। मोहर्रम की दसवीं तारीख को ईमाम हुसैन की यादगार में ताजियेदारों ने शहादत को याद कर छूरी मातम, जंजीर मातम करते हुए ताजियों को कर्बला में सुपुर्दे खाक किया गया। इस मौके पर अता हैदर, ताज आलम, अली शहबाज, सहादत हसन,सावेज हसन, आदिल समेत तमाम ताजियेदार मौजूद रहे।
मोहम्मदी। दसवीं मुहर्रम के मौके पर मोहल्ला सरैंया की गौसिया मस्जिद में लंगर हुआ। शुक्रवार को मोहल्ला सरैया में गौसिया मस्जिद में मौलाना शाबान रजा ने जरूरतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया।
मितौली। बृहस्पतिवार की शाम को ताजिया चौक पर रखे गए। जुलूस, मेला पर पाबंदी के मद्देनजर मोहर्रम में भीड़ भाड़ नहीं दिखायी दी। अधिकांश लोगों ने शुक्रवार को सुबह ही कर्बला में गमगीन माहौल में दफन कर दिया।
ममरी। कस्बा, ममरी, हैदराबाद, नयागांव, गणेशपुर, मूड़ा बिष्णु, अल्लीपुर चांदामऊ, घरथनिया, दतेली, घिरावां, छितौनिया, सरकारगढ़, मुरादपुर, परेली आदि स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक कर्बला में ताजिए दफन किए गए।