{"_id":"6afb442775d803b0e00a33b3","slug":"naradas-love-story-captivated-the-audience-and-the-pandal-resounded-with-cheers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-189945-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नारद मोह की लीला ने बांधा समां, जयकारों से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नारद मोह की लीला ने बांधा समां, जयकारों से गूंजा पंडाल
Mon, 16 Nov 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिंगाही में आयोजित श्रीरामलीला मेले में नारद मोह का मंचन करते कलाकार। संवाद
निघासन। सिंगाही कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला मेला महोत्सव में सोमवार को नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों ने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों से प्रसंग को जीवंत कर दिया।
मंचन के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। रामलीला पंडाल भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष सचिन्द्र शाह और प्रबंधक प्रवीण शाह ने बताया कि मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की लीला का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
-- -
केवट ने मांगे चरण पखारने के अधिकार
ममरी। कोटवारा के दुर्गा माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित पीयूष दीक्षित ने श्रीराम-केवट संवाद का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम के राजतिलक की तैयारी के बीच दासी मंथरा के उकसाने पर रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे। पहले वरदान में भरत के लिए राजगद्दी और दूसरे में श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। कैकेयी की मांग सुनकर राजा दशरथ मूर्छित हो गए। पिता की आज्ञा का पालन करते हुए श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ वन को चल दिए।
कथा व्यास ने बताया कि सरयू नदी पार करने के लिए श्रीराम ने केवट से नाव मांगी तो उसने पहले उनके चरण पखारने की इच्छा जताई। केवट ने जल लाकर श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के चरण धोए और उन्हें नदी पार कराई। उतराई में श्रीराम ने उसे मुद्रिका दी तो केवट ने कहा कि प्रभु, मैंने आपको नदी पार कराई है, आप मुझे भवसागर से पार लगा देना। संवाद