फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tahir XI wins the knockout cricket tournament

Lakhimpur Kheri News: नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में ताहिर इलेवन की धमाकेदार जीत

Thu, 07 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 07 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tahir XI wins the knockout cricket tournament
मझगईं। ग्राम पंचायत खैहरना के गांव लोधपुरवा में आयोजित डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मुकाबले में ताहिर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवेंद्र इलेवन को 150 रन से हरा दिया। मैच में ताहिर इलेवन के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताहिर इलेवन ने निर्धारित 14 ओवर में 203 रन बनाए। टीम को रबाडा और रामू ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 42 रन की साझेदारी हुई। रबाडा ने 36 रन बनाए, जबकि सूर्य ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 55 रन जड़े। विनोद ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में 62 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवेंद्र इलेवन की टीम ताहिर इलेवन की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 53 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में रामू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में आठ रन देकर चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र इलेवन की ओर से गेंदबाजों का प्रदर्शन महंगा साबित हुआ। रितेश ने दो ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि डेविड ने तीन ओवर में 68 रन देकर तीन विकेट झटके।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रामू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 42 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई।

मुकाबले में अंपायर की जिम्मेदारी अखलाक हुसैन और निसार अहमद ने निभाई। इस दौरान डॉ. जुबेर, मोहिद राजा, अफजल हुसैन समेत बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed