फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Taekwondo competition Lakhimpur dominated

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में  लखीमपुर का दबदबा

Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo competition Lakhimpur dominated
ताइक्वांडो - फोटो : अमर उजाला
भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय को तीन स्वर्ण पदक
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सीएसजेएम विश्वविद्यालय कानपुर के तत्वावधान में हुई अंतरमहाविद्यालयीय महिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 
46 केजी भार वर्ग में बाबू हरीराम सिंह महाविद्यालय इलाहाबाद की आरती सिंह, 49 किग्रा भारवर्ग में आरएमपी महाविद्यालय सीतापुर की प्राची भार्गव, 53 किग्रा भारवर्ग में भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जसमिल कौर, 57 किलोग्राम भारवर्ग में भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सादिया बानो, 62 किलोग्राम भारवर्ग में विद्यावती देवी महाविद्यालय इलाहाबाद की प्रगति मिश्रा, 67 किलोग्राम भारवर्ग में वाईडीपीजी कॉलेज की तनुप्रिया जायसवाल, 73 किलोग्राम भारवर्ग में एमपी गर्ग डिग्री कॉलेज इलाहाबाद की श्रेया सिंह, 73 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर की शिवानी वर्मा ने गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न भार वर्ग की टीमों के साथ नौ महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों ने आठ स्वर्ण पदक और 14 कांस्य पदक प्राप्त किए।  स्वर्ण पदक विजेता आठ प्रतिभागी हरियाणा के रोहतक में होने वाली आगामी अंतर महाविद्यालयीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएम आकाशदीप ने किया। समापन समारोह में एसपी मनोज कुमार झा ने विजेताओं को पदक प्रदान किए। प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पर्यवेक्षक के रूप में वाईडीपीजी कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी मनोज कुमार, राष्ट्रीय रेफरी एसएम आसिफ तकनीकी निर्णायक रहे। क्रीड़ा प्रभारी अर्चना सिंह, अर्चना सिंह, रीता सिंह ने संचालन और संयोजन किया। इस मौके पर सभी टीमों के कोच, अभिभावक, वाईडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी समेत विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed