फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tabligi Jamaat : 12 people of Bihar caught in Dhaurahra

धौरहरा में हुई तब्लीगी जमात में आए बिहार के 12 लोग पकड़े

Thu, 02 Apr 2020 12:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, धौरहरा (लखीमपुर खीरी) 
संवाद न्यूज एजेंसी, धौरहरा (लखीमपुर खीरी)  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Apr 2020 12:51 PM IST
सार

  • 9 मार्च को हुआ था जलसा, पुलिस और स्वास्थ्य टीम ने किया आइसोलेट 
  • 72 नेपालियों को भी आइसोलेट किया गया

विज्ञापन
Tabligi Jamaat : 12 people of Bihar caught in Dhaurahra
तब्लीगी जमात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से महीने भर पहले यहां 9 मार्च को हुई तब्लीगी जमात में शामिल होने आए 12 लोगों को मंगलवार की रात पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारकर अलग-अलग मस्जिदों से पकड़ लिया। इसके अलावा स्थानीय इमाम समेत दो लोगों को मेडिकल जांच के बाद कस्बे के बाहर बने राहत शिविर में आइसोलेट किया गया है। उधर, नेपाल के 72 नागरिकों को बहराइच सीमा पर रोककर सिसैया राहत शिविर में रखा गया है।
विज्ञापन


तब्लीगी जमात में बिहार से लोग भाग लेने आए थे पर लॉकडाउन होने के बाद ये लोग जा नहीं सके। वे कस्बे की मरकज मस्जिद, मदीना मस्जिद, तलहा मस्जिद व कूबा मस्जिद में ठहरे थे। सूचना पर एसडीएम एस सुधाकरन ने पुलिस टीम और सीएचसी टीम को उनके मेडिकल परीक्षण के निर्देश दिए। एसडीएम के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने सीएचसी की टीम के साथ मस्जिदों पर छापा मारा। पुलिस ने बिहार से आए 12 लोगों को पकड़ लिया। इमाम समेत दो अन्य लोगों को भी ले जाया गया। सभी को सैनिटाइज करने के बाद कस्बे के बाहर राजकीय इंटर कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नेपाल राष्ट्र के 72 मजदूरों को बहराइच सीमा पर रोका गया, जिन्हें एसडीएम ने सिसैया चौराहे पर बने राहत शिविर एलीट एकेडमी में भेजा है। एसडीएम एस ने बताया कि 9 मार्च को कस्बे में तब्लीगी जमात हुई थी, जिसमें ये लोग भाग लेने आए थे। इनका मेडिकल कराया गया है। सभी पूरी तरह स्वस्थ्य हैं, फिर भी एहतियातन इन्हें आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed