{"_id":"66ef2ce6485242a9f405c834","slug":"sweeper-accused-of-indecency-municipal-members-create-ruckus-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-129564-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सफाईकर्मी पर अभद्रता का आरोप, पालिका सदस्यों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सफाईकर्मी पर अभद्रता का आरोप, पालिका सदस्यों ने किया हंगामा
विज्ञापन
पलियाकला। नगर पालिका सदस्यों ने शनिवार शाम एक ठेका सफाईकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद पालिका सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर सफाईकर्मी के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
मोहल्ला इकरामनगर की पालिका सदस्य रुकसाना ने तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम को लेकर नगर पालिका के लेखाकार कार्यालय में आईं थीं। वहां मौजूद पालिका का एक ठेका सफाई कर्मी शराब के नशे में ऑपरेटर को बेवजह गालियां दे रहा था। यह देख उन्होंने विरोध किया तो वह उनसे भी अभद्र शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने मामले की सूचना अन्य पालिका सदस्यों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पालिका सदस्य नगर पालिका पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
सदस्यों ने बताया कि पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता भी घटना के समय कार्यालय में मौजूद थे। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा सकती है। मामला पहले एसडीएम कार्तिकेय सिंह के पास पहुंचा और फिर सभी सदस्यों कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता की मौजूदगी में पालिका सदस्य रुकसाना ने सफाईकर्मी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
इस बारे में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि मामला उनके पास आया था। कोतवाल पलिया को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। नामजद आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।ी