{"_id":"6a42ae1a2acaa6f528032d16","slug":"swarit-tiwari-of-lakhimpur-won-gold-in-asia-cup-taekwondo-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-178680-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के स्वरित तिवारी ने एशिया कप ताइक्वांडो में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के स्वरित तिवारी ने एशिया कप ताइक्वांडो में जीता गोल्ड
Mon, 29 Jun 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
मेडल के साथ खिलाड़ी स्वरित तिवारी। स्रोत : परिजन
लखीमपुर खीरी। जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी स्वरित तिवारी ने गोवा के पेड्डेम इंडोर स्टेडियम में आयोजित 9वीं एशिया कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 58 किलोग्राम सीनियर वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाड़ी को हराया और भारत के साथ लखीमपुर खीरी का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
28 जून, 2026 को आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, थाईलैंड, मलेशिया सहित 26 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
स्वरित तिवारी शहर के प्रतिष्ठित संगीत घराने से जुड़े हैं। वह दिवंगत राजकुमार तिवारी के पौत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी।