फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Survey started to increase the length of the runway

Lakhimpur Kheri News: हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने के लिए सर्वे शुरू

Thu, 11 Jan 2024 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Survey started to increase the length of the runway
पलियाकलां। पलिया के मुंजहा स्थित हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। तीन विभागों की टीमें तीन गांवों में सर्वे कर रही हैं। उनकी रिपोर्ट पर आगे का काम होगा।
विज्ञापन


अभी हवाई पट्टी की लंबाई अन्य हवाई पट्टियों की तुलना में कम है। ऐसे में शासन की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसमें हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने के लिए भूमि समेत अन्य मूल्यांकन का कार्य होना था। अब इलाके के फुलवरिया, मुंजहा, गजरौरा आदि गांवों में टीम सर्वे करने पहुंची हैं। इसमें वन विभाग, राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग की टीमें शामिल हैं। वन विभाग पेड़ों का सर्वे करेगा तो राजस्व विभाग गाटा संख्या और रकबा के बारे में जानकारी एकत्र करेगा। जबकि लोक निर्माण विभाग रास्ते में पड़ने वाली सड़कों और घरों के मूल्यांकन का काम करेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर टीमें लगीं हुईं हैं और उन्होंने सर्वे करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि डीएम द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे, उनका अनुपालन कराया जाएगा। मूल्यांकन रिपोर्ट भी जल्द ही भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed