{"_id":"6138ff328ebc3e61d730d3e9","slug":"survey-of-57080-houses-306-people-found-burning-with-fever-lakhimpur-news-bly458891616","type":"story","status":"publish","title_hn":"57080 घरों का सर्वे, बुखार से तपते मिले 306 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57080 घरों का सर्वे, बुखार से तपते मिले 306 लोग
विज्ञापन
दस दिवसीय खोजी अभियान के तहत जिले भर में 1341 टीमें कर रहीं सर्वे
45 वर्ष से अधिक 12498 लोगों ने नहीं लगवाई पहली डोज, 30 संदिग्ध टीबी मरीज मिले
3626 बच्चे और 630 गर्भवती महिलाएं भी नियमित टीकाकरण से मिली वंचित
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कराना शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य सर्दी, जुकाम, बुखार से लेकर संदिग्ध टीबी मरीजों के साथ उन लोगों को खोजना है, जिन्होंने अब तक कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज तक नहीं लगवाई है। पहले ही दिन की सर्वे रिपोर्ट बेहद चौकाने वाली रही है। इसमें 45 साल से अधिक 12498 लोगों ने अब तक वैक्सीनेशन ही नहीं कराया है। उधर, 3626 बच्चे और 630 गर्भवती महिलाएं नियमित टीकाकरण से वंचित मिली हैं।
कोरोना काल में पांव पसार रहे संक्रामक रोग स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए शासन ने दस दिवसीय खोजी अभियान शुरू किया है, जो 16 सितंबर तक चलेगा। जिले भर में 1341 टीमों ने घर घर जाकर सर्दी, जुकाम, बुखार, टीबी सहित कोविड का टीका न लगवाने वालों को खोजना शुरू किया है। शाम तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 1211 टीमों 57080 घरों का सर्वे किया। इसमें 258 लोग बुखार, 128 लोग सर्दी, जुकाम सहित 84 लोग ऐसे मिले जो बुखार के साथ पेट दर्द से पीड़ित थे। वहीं करीब 30 लोग संदिग्ध टीबी रोगी मिले। वहीं 45 साल से अधिक 12498 लोगों के कोरोना की पहली डोज तक नहीं लगी मिली। उधर, नियमित टीकाकरण से 630 गर्भवती महिलाएं और दो साल तक के 3626 बच्चों वंचित मिले। विभागीय लोग बताते हैं कि बुखार आदि से जो लोग पीड़ित मिले हैं उनकी कोरोना, डेंगू और मलेरिया आदि की जांच कराई जाएगी।
16 सितंबर तक घर-घर अभियान चलेगा। पहले दिन मंगलवार को जिले में 12498 लोग कोरोना वैक्सीन की पहली डोज से और 3626 बच्चों सहित 630 गर्भवती महिलाएं नियमित टीकाकरण से वंचित मिलीं। अभियान 15 ब्लॉक और 10 शहरी क्षेत्रों में चल रहा है। - डॉ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ एवं जिला सर्विलांस अधिकारी