फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Surcna enhanced value Trivedi

सुरचना त्रिवेदी ने बढ़ाया मान

Mon, 29 Jun 2015 07:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Jun 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
Surcna enhanced value Trivedi
संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में अमूल्य योगदान देने के लिए शहर के भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी को संस्कृत संस्थान ने साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया है। सुरचना त्रिवेदी को मिले इस सम्मान से जिले के संस्कृत और साहित्य प्रेमियों मेें हर्ष है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया गया। इन विद्वानों में जिले की सुरचना त्रिवेदी को भी शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए सुरचना त्रिवेदी की सराहना करते हुए संस्कृत संस्थान की अध्यक्ष साधना मिश्रा ने उन्हें साहित्य पुरस्कार दिया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप ताम्र प्रशस्ति पत्र और 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. माताप्रसाद पांडे, संस्कृत संस्थान के निदेशक बृजेशचंद्र, हिंदी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह तथा सम्मानित होने वाले प्रदेश के 50 से अधिक संस्कृत के विद्वान शामिल थे। सुरचना त्रिवेदी को मिले इस सम्मान से भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ.निरुपमा अशोक सहित शहर के विभिन्न साहित्य और संस्कृत प्रेमियों में हर्ष है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed