फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sur rebel coalition in Congress

गठबंधन से कांग्रेस में बागी सुर

Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sur rebel coalition in Congress
राघवेंद्र बहादुर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस-सपा गठबंधन पर जहां सपा के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने खुशी जाहिर की है वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने असंतोष जाहिर किया है, उनका कहना है कि इससे पार्टी को नुकसान होगा। 
विज्ञापन


इस्तीफा दे सकता हूं पर सपा का प्रचार नहीं करूंगा
कार्यकर्ता न तो कल गठबंधन के पक्ष में था न आज है। गठबंधन पर मैं पार्टी नेतृत्व का सम्मान करता हूं, लेकिन इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मैं पार्टी से इस्तीफा देने पर विचार कर सकता हूं पर सपा के लिए प्रचार नहीं करूंगा।
विज्ञापन

राघवेंद्र बहादुर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
 
कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगूंगा
सपा-कांग्रेस ने सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए गठबंधन किया है। ऐसे में जिले में जिस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को उतारा जाएगा। उस सीट के लिए वोट मांगने क्षेत्र में जाऊंगा। कांग्रेस प्रत्याशी बुलाएंगे तो उनके साथ प्रचार भी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराग पटेल, जिलाध्यक्ष, सपा
--
भाजपा को फायदा होगा
इस गठबंधन से भाजपा को फायदा होगा। यही वजह है सपा और कांग्रेस ने मिलकर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए गठबंधन किया है। अब जनता इनके कुचक्र से गुमराह नहीं होगी। 

- अजय चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष
--
मुस्लिम ध्रुवीकरण को हुआ गठबंधन
मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण करने के लिए सपा और कांग्रेस एक साथ आए हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होने वाला। भाजपा जनकल्याण योजनाओं के बूते सूबे में सरकार बनाएगी।
- शरद बाजपेई, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed