{"_id":"57fd17b94f1c1b8e1528e455","slug":"supporters-of-pakistan-china-teach-lessons","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के समर्थक चीन को सिखाएं सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के समर्थक चीन को सिखाएं सबक
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप ने चीन निर्मित उत्पादों को जलाकर मनाई होली
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चीन में बने उत्पादों को सदर चौराहे पर जलाकर होली मनाई और सभी से चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने के प्रति जागरूक किया।
विहिप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कामनाथ अस्पताल परिसर में बैठक की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि एक तरफ तो चीन पड़ोसी देश पाकिस्तान की मदद करता है और दूसरी ओर अपने उत्पादों की बिक्री हमारे देश में करता है, इसलिए चीन को सबक सिखाने की जरूरत है। संजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सदर चौराहे पर चीन निर्मित उत्पाद जलाकर होली मनाई। जिलामंत्री बृजेश पांडे ने कहा कि आतंकवाद को पाल रहे पाकिस्तान को समर्थन करने वाले चीन को सबक सिखाने के लिए जनपद वासियों से चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है। इस दौरान बजरंग दल के अनुज तिवारी, भरत शुक्ला, राघव सिंह, धारा सिंह सिसौदिया, मनीष मिश्रा, सौरभ पांडे, कुलदीप कश्यप, हनी चौरसिया सहित कई लोग मौजूद रहे।