{"_id":"63d7fe9198c6f206c569d9bc","slug":"sunshine-blossomed-throughout-the-day-rain-increased-winter-in-the-evening-lakhimpur-news-bly511644221-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिनभर खिली धूप, शाम को बारिश ने बढ़ाई सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिनभर खिली धूप, शाम को बारिश ने बढ़ाई सर्दी
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले दो दिन में तापमान में गिरावट आने के दिए संकेत
लखीमपुर खीरी। मौसम में सोमवार की शाम को अचानक बदलाव आया, जिससे हल्की बारिश ने ठंड में मामूली इजाफा कर दिया। इससे पहले दिन भर धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आने की चेतावनी दी है। कारण, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी बताया जा रहा है।
जनपद में पिछले चार दिन से मौसम तेजी से सामान्य हो रहा था। सोमवार को कोहरे न होने से सुबह से ही अच्छी धूप खिली। इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन शाम करीब पांच बजे अचानक बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलीं। इसके बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में हल्की गिरावट आने के साथ ही एक बार फिर से ठंड बढ़ने के आसार बन गए हैं। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी एरिया में ठंडक बढ़ने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेलियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि अगले तीन चार दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से अगले दो दिनों तक तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का असर अभी कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा।