फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sunshine and heat wreaking havoc

कड़ी धूप और भीषण गर्मी जिले में बरपा रही कहर

Sat, 21 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sunshine and heat wreaking havoc
Sunshine and heat wreaking havoc
आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने के बाद भी तापमान में नहीं आई गिरावट
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना : जेपी गुप्ता
लखीमपुर खीरी। पिछले दिनों आई तेज आंधी और बारिश के साथ ओले पड़ने के बाद भी तापमान में कोई गिरावट नहीं आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप और गर्मी से शुक्रवार को भी लोग बेेहाल रहे। इस बीच बिजली की आवाजाही ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दीं। इससे लोगों को दिन चैन और रात की नींद नहीं मिल सकी।
बुधवार को जिले भर में आई तेज धूल भरी आंधी और जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने से उम्मीद की जा रही थी कि तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान में तो मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे नहीं उतरा। उधर, सूरज की प्रचंड तपिश से धरती भी तप रही है। लोग कड़ी धूप और भीषण गर्मी से बेहाल हैं। तो वहीं बिजली की बार-बार की आवाजाही से लोग परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण लोगों की कार्यक्षमता भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। खास कर निर्माण कार्यों में काम करने वाले मजदूरों को कड़ी धूप में काम करना मुश्किल हो रहा है। गर्मी का आलम यह है कि एसी और कूलर भी घरों को ठंडा नहीं कर पा रहे हैं। शहर हो या देहात गर्मी ने सभी को बेहाल करके रख दिया है। इससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण गर्मी जनित बीमारियां भी पैर पसार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान तेज धूल भरी आंधी आने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। बावजूद इसके फिलहाल अगले एक महीने तक गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed