{"_id":"5df26d4a8ebc3e87bb5b48dc","slug":"sukanya-samridhi-lakhimpur-news-bly387813691","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 गांव बने संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 गांव बने संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत 75 गांवों को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया जा चुका है। साथ ही खीरी प्रधान डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से अब तक 1721 लोगों के पासपोर्ट जारी हो चुके हैं। खीरी डाक मंडल के दौरे पर आए लखनऊ और बरेली के निदेशक केके यादव ने कहा कि डाक सेवाएं नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाते हुए समय के साथ विकसित हो रही है।
डाक निदेशक केके यादव ने गुरुवार को डाक अधीक्षक कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण के साथ ही प्रधान डाकघर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकार्ड के समुचित रख-रखाव एवं स्वच्छता पर जोर दिया। इसके अलावा डाकघरों के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कर्मचारियों को ग्राहकों से अच्छे व्यवहार और आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति पर भी जोर दिया। इस दौरान डाक निदेशक ने कहा कि बदलते परिवेश में डाक विभाग नई भूमिका निभाने के लिए तत्पर है और ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बॉक्स से नियमित डाक निकालने के लिए नन्यथा मोबाइल ऐप लांच की गई है। साथ ही ग्रामीण शाखाओं को दर्पण प्रोजेक्ट के तहत हाईटेक बनाने का कदम डिजिटल इंडिया के तहत की गई एक पहल है। इस मौके पर डाक अधीक्षक मुकेश सिंह, प्रदीप किशोर अग्रवाल, मनोज शर्मा, अमित कुमार, एनसी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।