फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suggestion given to run trains to Delhi and Punjab via Mailani from Lucknow

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ से मैलानी होते हुए दिल्ली व पंजाब को ट्रेनें चलाने का दिया सुझाव

Sat, 30 Aug 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Suggestion given to run trains to Delhi and Punjab via Mailani from Lucknow
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डीआरएम कार्यालय में हुई मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर के प्रतिनिधि ने लखनऊ से मैलानी होते हुए दिल्ली, पंजाब आदि के लिए ट्रेनें चलाने सहित अन्य सुझाव दिए।
विज्ञापन

डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बैठक में मौजूद सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बैठक रेल प्रशासन के लिए यात्री सुविधा के दृष्टिगत अत्यंत उपयोगी है। मंडल में यात्री सुविधाओं और स्टेशनों के विकास का कार्य अधिकांशतः पूरा हो चुका है और विभिन्न स्तरों पर कार्य चल भी रहा है जिसका फायदा रेल यात्रियों, उपभोक्ताओं और व्यापारियों को होगा। सदस्यों के महत्वपूर्ण सुझावों पर रेल प्रशासन गंभीरता से विचार करेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने यात्री सुविधा के कार्यों और उपलब्धियों को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद खीरी सासंद उत्कर्ष वर्मा मधुर के प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने लखनऊ से मैलानी होते हुए दिल्ली, हरिद्वार, आगरा आर पंजाब राज्य के स्टेशनों के लिए यात्री ट्रेनें चलाने, मैलानी-सीतापुर रेलखंड के ओयल और रजागंज हाल्ट को क्रासिंग स्टेशन बनाने का सुझाव दिया। रेल मंत्रालय विशेष हित के आशीष कुमार तिवारी ने ट्रेनों, स्टेशनों पर बिकने वाले भोजन, पेय पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार और यात्री फीडबैक के लिए क्यूआर कोड आधारित प्रणाली को विकसित किये जाने का सुझाव दिया। संचालन करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत कर परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने सभी सदस्यों के सुझावों के निष्पादन का आश्वासन देते हुए बैठक में उपस्थित होने के लिए आभार जताया। उन्होंने बहुमूल्य सुझावों से अवगत कराने और रेल उपयोगकर्ताओं की समस्याओं के निवारण में सहयोग की अपील की। इसके अलावा अन्य सांसद प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा भुवनेश सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन रजनीश गुप्ता, मंडल सेवित क्षेत्र के सांसद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि किशन कुमार लोधी, खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ’मधुर’ के प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा, धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया के प्रतिनिधि अवनींद्र कुमार दीक्षित, रेल मंत्रालय विशेष हित के अवधेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार अवस्थी, आशीष कुमार तिवारी इंडियन एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिल्टीज की मृदुराम गोयल, चैरिटेबल ट्रस्ट बस्ती के प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव सहित शाखा अधिकारी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed