{"_id":"6903b4fe42eb09fdd00c5d34","slug":"sugarcane-supervisor-slapped-for-refusing-to-conduct-fake-survey-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-159687-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फर्जी सर्वे से मना करने पर गन्ना पर्यवेक्षक को जड़ दिया थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फर्जी सर्वे से मना करने पर गन्ना पर्यवेक्षक को जड़ दिया थप्पड़
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फरधान सहकारी गन्ना समिति में तैनात राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक जयप्रकाश यादव ने जब फर्जी सर्वे करने से मना किया तो आरोपियों ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। घटना के विरोध में विभागीय कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।
आरोप है कि फरधान थाना क्षेत्र के गांव सकतापुर निवासी आशुतोष मिश्रा अपने साथी शिव शंकर के साथ समिति पर पहुंचे और फर्जी भूमि फीड करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जयप्रकाश को थप्पड़ मार दिया। पूरी घटना समिति के सीसी कैमरे में कैद बताई जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इससे नाराज गन्ना विभाग के कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। उनका कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे कार्य पर नहीं लौटेंगे। कर्मचारियों ने पुलिस और उच्च अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर फरधान दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।