Lakhimpur Kheri News: गन्ने से ओवरलोड ट्रक पलटने से तीन बच्चों की मौत, एक गंभीर घायल
Lakhimpur Kheri Accident News: लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। धौरहरा-सिसैया मार्ग पर ग्राम टेगनहा के निकट गन्ने से भरा ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। जिसके नीचे दबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में देवीपुरवा गन्ना सेंटर से ओवरलोड गन्ना भरकर गोविंद शुगर मिल ऐरा जा रहा ट्रक टेगनहा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ। ट्रक के नीचे दबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को सीएचसी भेजा।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरवा गांव स्थित गन्ना खरीद केंद्र से गन्ने से भरा गोविंद्र शुगर मिल ऐरा जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक गन्ने से ओवरलोड था, जिससे टेगनहा गांव में पलट गया। सड़क किनारे खड़े चार बच्चे ट्रक के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन हैड्रा मशीन से गन्ना हटवाने के बाद बच्चों को निकाला।
इन बच्चों की हुई मौत
हादसे में आयसा (7 वर्ष) पुत्री हुसैन निवासी चितलहा बहराइच की मौके पर मौत हो गई। जबकि सीएचसी धौरहरा भेजे गए रूहान (4 वर्ष) पुत्र कुतबुद्दीन निवासी टेगनहा महनून (4) और आरिफ निवासी महराजनगर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फरहीन (11 वर्ष) पुत्री कासिम निवासी टेगनहा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मौत हुई है। एक बच्चा घायल है। घटना की जांच कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.