फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sugarcane laden tractor trolleys jammed on Mohammadi-Lakhimpur road

मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लगा जाम

Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane laden tractor trolleys jammed on Mohammadi-Lakhimpur road
अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। बलरामपुर ग्रुप की कुंभी चीनी मिल के एक साथ पर्चियां जारी करने से किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियां में गन्ना भरकर उमड़ पड़े, जिससे कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिससे जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बलरामपुर ग्रुप की कुंभी चीनी मिल में गन्ना तुलवाने के लिए किसानों को पसीना आ रहा है। गन्ना भरे वाहनों की लाइन का यह आलम है कि मोहम्मदी-लखीमपुर हाईवे पर पिपरिया गांव तक तो उधर आंवला जंगल तक वाहनों की कतार लगी हुई हैं। इस कारण लगे जाम में फंसे किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया की एक साथ कई पर्चियां जारी कर मिल प्रबंधन चीनी मिल बंद करने की तैयारी में है, जबकि खेतों में अभी बहुत सा गन्ना खड़ा है। ऐसे में काफी संख्या में किसानों को ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन

------------
देवरिया निवासी किसान मोहम्मद सलाम खां का कहना है कि उनकी एक साथ 10 पर्चियां जारी की गई हैं। जो एक साथ लगना मुश्किल काम है, क्योंकि मौसम भी साथ नहीं दे रहा है। पूरे सीजन पर्चियों को तरसते रहे अब एकसाथ इतनी पर्चियां जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रामपुर निवासी राजेंद्र वर्मा का कहना है कि पत्नी शीला वर्मा के सट्टे पर एक साथ 22 पर्चियां जारी हुई हैं। गन्ना छिलाई के लिए गर्मी में श्रमिक भी परेशान हो रहे हैं और यहां जाम की स्थिति है, एक साथ इतनी पर्चियां कैसे लग पाएंगी यह सोचकर परेशान हैं।
---------------
ओदरहा निवासी किसान विजयपाल का कहना है कि कैलेंडर की सभी 12 पर्चियां एक साथ जारी होने के बाद अब न तो मजदूर मिल रहे हैं, और न ही अपने आप एकदम इतना गन्ना छिल सकता है। जाम में फंसे हैं, जिससे गन्ना सप्लाई करने में दिक्कत आ रही है।
---------------
केदारीपुर निवासी दाताराम वर्मा के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि एक साथ सात पर्चियां जारी हुई हैं। गन्ना तुलवाने को दो दिन का समय दिया है, जिससे न तो गन्ना छिल पाएगा और न ही जाम के कारण समय से तुल पाएगा।
-------------
पिछले सप्ताह गन्ना कम आने पर गन्ना समिति ने एकदम ज्यादा पर्चियां जारी कर दी हैं। किसानों को मेसेज दिया गया है कि जाम कम होने के बाद गन्ना लेकर आएं। जब तक चीनी मिल को गन्ना मिलता रहेगा, चीनी मिल बंद नहीं होगी।

-आरएस ढाका, गन्ना महाप्रबंधक कुंभी चीनी मिल
-------------
हाईवे पर कई किमी तक जाम लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है। चीनी मिल प्रबंधन को इस स्थिति के लिए नोटिस भेजा है, किंतु मिल प्रबंधन ने अब तक जवाब नहीं दिया है। जाम की सूचना अधिकारियों तक भेज दी गई है।
-संतोष कुमार यादव, चौकी इंचार्ज अमीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed