{"_id":"67ac6abc226ee74b8006204d","slug":"sugar-mills-will-give-subsidy-to-farmers-for-sowing-sugarcane-of-unnati-variety-in-lakhimpur-kheri-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: इस किस्म का गन्ना बोआई करने पर मिलेंगे तीन हजार रुपये, किसानों को जागरूक करने लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: इस किस्म का गन्ना बोआई करने पर मिलेंगे तीन हजार रुपये, किसानों को जागरूक करने लिए निकाली रैली
Wed, 12 Feb 2025 03:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Feb 2025 03:13 PM IST
सार
बलरामपुर चीनी मिल की गुलरिया यूनिट की ओर से बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय से किसान जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। जिसमें किसानों के लिए गन्ना किस्म 15023 की बोआई के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
चीनी मिल के कर्मचारियों ने निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में किसानों को गन्ने का अच्छा उत्पादन मिले, इसके लिए बलराम चीनी मिल की गुलरिया यूनिट ने बुधवार को किसान जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से किसानों को अच्छी उपज देने वाली किस्म 15023 की बसंतकालीन बोआई पर किसानों को तीन हजार प्रति हेक्टेयर अनुदान चीनी मिल देगा।
विज्ञापन
बलरामपुर चीनी मिल की गुलरिया यूनिट की ओर से बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय से किसान जागरूकता बाइक रैली ऐरा बेलराया परिक्षेत्र के कफारा, जटपुरवा, लखनपुरवा, बुचवा, होलागढ़ घुरघुट्टा बुजुर्ग, तेजनपुरवा आदि गांवों में निकाली गई।
विज्ञापन
इस रैली के माध्यम से किसानों को बसंतकालीन 15023 उन्नति प्रजाति के गन्ना बोआई के लिए प्रेरित किया गया। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह बघेल ने बताया कि बसंतकालीन 15023 गन्ना बोआई करने वाले किसानों को चीनी मिल तीन हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। साथ ही पोटाश पर 50 प्रतिशत अनुदान और अन्य कीटनाशकों पर किसानों को अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा इस प्रजाति के गन्ना की पर्ची सबसे पहले मिलेगी। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक गन्ना अजय कुमार सिंह बघेल, वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव, तेजवीर सिंह, आदित्य शुक्ला, अरुण पान्डेय, सहित चीनी मिल के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन