{"_id":"6835fbf1e89b0ff5cf0b5e24","slug":"sugar-mill-officials-visited-sugarcane-fields-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-146792-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल के अधिकारियों ने गन्ने के खेतों का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल के अधिकारियों ने गन्ने के खेतों का किया भ्रमण
Tue, 27 May 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 27 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में गन्ने के खेतों का भ्रमण करते अधिकारी। चीनी मिल
गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत गोला चीनी मिल के अधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्र के गन्ना खेतों का भ्रमण किया। इस दौरान किसानों को कृषि तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। यूनिट हेड नीरज बंसल और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने 60 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया। चीनी मिल परिक्षेत्र के ग्राम बंजरिया, पहाड़नगर, हजरतपुर व ग्रंट नंबर तीन के प्रगतिशील किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रगतिशील किसान प्रमोद कुमार साहनी के फार्म पर एक विशेष प्रशिक्षण शिविर किया गया। इसमें मृदा प्रबंधन, उर्वरक संतुलन, सिंचाई प्रबंधन, कीट नियंत्रण और आरएमडी (रैटोमैट ड्रिल) तकनीक के व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर गन्ना प्रबंधक संजीव चौधरी, अपर प्रबंधक धीरज मिश्र, ब्लॉक इंचार्ज, प्रगतिशील किसान अनिल वर्मा, मुन्नालाल वर्मा, ओमप्रकाश यादव, राजीव वर्मा, दयाराम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
इस मौके पर गन्ना प्रबंधक संजीव चौधरी, अपर प्रबंधक धीरज मिश्र, ब्लॉक इंचार्ज, प्रगतिशील किसान अनिल वर्मा, मुन्नालाल वर्मा, ओमप्रकाश यादव, राजीव वर्मा, दयाराम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन