{"_id":"6127dc6a8ebc3e79b9054b96","slug":"sugar-cane-lakhimpur-news-bly45758570","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी के दो गन्ना किसानों को सीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी के दो गन्ना किसानों को सीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
खीरी के दो गन्ना किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लखनऊ में बृहस्पतिवार को हुए किसानों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खीरी के दो प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया है।
फरधान समिति क्षेत्र के गांव ऐंठापुर निवासी प्रगतिशील गन्ना किसान आलोक शुक्ला और ऐरा समिति क्षेत्र के गांव लखनपुरवा निवासी युवा किसान धर्मपाल मौर्य को आमंत्रित किया गया था। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि किसानों ने वर्तमान सरकार द्वारा गन्ने के क्षेत्र में उठाए गए विशेष कदमों जैसे ईआरपी, ई-गन्ना एप, वेब पोर्टल, एसएमएस पर्ची, फार्म मशीनरी बैंक आदि क्षेत्रों में बेहतर भागीदारी निभाई है, जिसकी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की है। सट्टा नीति में परिवर्तन से भी बहुत सारी समस्याओं का समाधान आसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि ईआरपी व्यवस्था से गन्ना माफिया पर पूर्ण रूप से अंकुश लगा है। ई-गन्ना एप से किसानों को अनावश्यक भाग-दौड़ और समय की बर्बादी से राहत मिली है। कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, गन्ना राज्य मंत्री सुरेश पासी समेत काफी किसान मौजूद रहे। संवाद