फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sugar cane

खीरी के दो गन्ना किसानों को सीएम ने किया सम्मानित

Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
sugar cane
खीरी के दो गन्ना किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लखनऊ में बृहस्पतिवार को हुए किसानों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खीरी के दो प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

फरधान समिति क्षेत्र के गांव ऐंठापुर निवासी प्रगतिशील गन्ना किसान आलोक शुक्ला और ऐरा समिति क्षेत्र के गांव लखनपुरवा निवासी युवा किसान धर्मपाल मौर्य को आमंत्रित किया गया था। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि किसानों ने वर्तमान सरकार द्वारा गन्ने के क्षेत्र में उठाए गए विशेष कदमों जैसे ईआरपी, ई-गन्ना एप, वेब पोर्टल, एसएमएस पर्ची, फार्म मशीनरी बैंक आदि क्षेत्रों में बेहतर भागीदारी निभाई है, जिसकी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की है। सट्टा नीति में परिवर्तन से भी बहुत सारी समस्याओं का समाधान आसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ईआरपी व्यवस्था से गन्ना माफिया पर पूर्ण रूप से अंकुश लगा है। ई-गन्ना एप से किसानों को अनावश्यक भाग-दौड़ और समय की बर्बादी से राहत मिली है। कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, गन्ना राज्य मंत्री सुरेश पासी समेत काफी किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed