फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sugar bins burst, six injured including Deputy Chief Chemist

Lakhimpur Kheri News: चीनी के बाेरों का चट्टा फटा, डिप्टी चीफ केमिस्ट सहित छह घायल

Mon, 17 Feb 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sugar bins burst, six injured including Deputy Chief Chemist
अस्पताल में हो रहा घायल का उपचार। संवाद
निघासन। सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां में चीनी के बोरों का चट्टा फटने से डिप्टी चीफ केमिस्ट सहित छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बेलरायां चीनी मिल के में गोदाम नंबर चार में चीनी मिल का स्टॉक लगा हुआ है। मजदूर अशोक ने बताया कि स्टॉक कम होने की आशंका से उसकी गिनती दोबारा कराई जा रही थी। शुक्रवार शाम चार बजे अचानक बोरों का चट्टा फट गया।
विज्ञापन

उसके नीचे दबने से बेलरायां के ही डिप्टी चीफ केमिस्ट सत्य प्रकाश (60), सूरज पाल मिश्रा (50), गोदाम कीपर रामसरन वर्मा (55), गुड्डू (35), पल्लेदार अशोक (25) के हाथ, पैर, सीने आदि में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे चीनी मिल के लोगों ने बोरे हटाकर घायलों को बाहर निकाला। रामसुमेर को मामूली चोटें लगी हैं। सभी को चीनी मिल से निघासन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खराब होने पर सूरज मिश्र, और सत्य प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एक घंटे बाद भी चीनी मिल का कोई अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा था। जीएम राहुल यादव ने बताया कि अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed