फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sucide

पति से विवाद होने पर महिला ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 11 Feb 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
sucide
sucide
लखीमपुर खीरी। पति से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद नाराज महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के गांव बंजरिया निवासी रंजीत ने बताया कि पत्नी आरती देवी (27) से मामूली बात पर विवाद हो गया। इससे गुस्साई पत्नी मौका पाकर कमरे में चली गई और छत के कुंडे से लटक गई। आहट मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो तो उसे लटका देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर वह जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने आरती को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर मायके वाले भी जिला अस्पताल की मोरचरी पर पहुंच गए। मृतक महिला के दो पुत्र व एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर आती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed