{"_id":"5e85e9948ebc3e78b032bc65","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly4014717176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबेहड़ में फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलबेहड़ में फंदे से लटककर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
सुंदरवल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव अटकोहना सलारपुर निवासी रामस्वरूप ने बताया कि पुत्री किरण की शादी 11 महीने पहले करसौर गांव निवासी पंकज के साथ की थी। बृहस्पतिवार सुबह पंकज ने बेटी की मौत की सूचना दी। मायके पक्ष से कई लोग करसौर गांव पहुंचे। पुत्री किरण का शव जमीन पर पड़ा देख विलाप करने लगे। रिश्तेदारों ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आशंका है कि इससे नाराज होकर किरन कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी वह कमरे से नहीं निकली। इस पर घर वालों को शंका हुई। छत के कुंडे में रस्सी के सहारे शव लटकता देख सभी के होश उड़ गए। दरवाजा तोड़कर शव को आनन फानन नीचे उतारा। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।