फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sucide

गन्ना छिलाई करने गया मजदूर फंदे पर झूला

Fri, 27 Mar 2020 06:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
sucide
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभाषनगर में गन्ना छिलाई करने गए 52 वर्षीय मजदूर ने फंदा लगाकर जान देदी। वह कई दिनों से अपने भाई के घर पर रह रहा था। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि पांच मई को पुत्री की शादी थी। लॉकडाउन होने से मजदूरी न मिलने से अवसाद में था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव सुभाषनगर निवासी जमुना प्रसाद ने बताया कि बड़े भाई गंगाराम थाना हैदराबाद के गांव झाऊपुर में रहते थे। भाई ने अपने परिवार वालों से दूरी बना ली थी। कई दिनों से सुभाषनगर आकर साथ में रह रहे थे। 25 मार्च की शाम गंगाराम अपने भाई के साथ खाना खाकर सो गया। सुबह होने पर सिंघाड़ा सिंह के झाले पर गन्ना छीलने चला गया। गन्ना छिलाई करने के बाद वह घर वापस नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह तलाश के दौरान गंगाराम का शव लंदनपुर ग्रंट व सुभाष नगर के बॉर्डर पर अकोहर के वृक्ष से लटका मिला। बड़े भाई ने मौत होने की सूचना मृतक की पत्नी को दी। इससे घर में चीखपुकार मच गई। पत्नी माधुरी व परिवार के रोते-बिलखते अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पत्नी माधुरी ने बताया कि वह भूमिहीन है। पांच बच्चे हैं। मजदूरी ही कमाई का जरिया थी। पांच मई को छोटी बेटी की शादी थी। लॉकडाउन होने की वजह से पति मजदूरी पर भी नहीं जा पा रहे थे। इससे अवसाद में रहते थे। रेहरिया चौकी इंचार्ज ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed