{"_id":"5e5564458ebc3ef39d02e9ec","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly3973502156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को विदा न करने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को विदा न करने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुकरा। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के मुताबिक पत्नी विदा न होने से वह आहत था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ निवासी बालकराम के 22 वर्षीय पुत्र सोनू की थाना क्षेत्र के ही गांव पहाड़नगर में ससुराल है। परिवार वालों के मुताबिक कुछ माह पहले सोनू की पत्नी मायके चली गई थी, जो आने को तैयार नहीं थी। सोनू रविवार को अपनी पत्नी विदा कराने के लिए ससुराल गया, जहां ससुरालियों ने पत्नी भी विदा नहीं की उल्टे सोनू को ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। सोमवार को घर वापस आने पर सोनू गुमसुम रहा। पूछने पर उसने बताया कि तबीयत ठीक नहीं है। मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर जगे तो कमरे में सोनू का शव लटकता देख हतप्रभ रह गए। सोनू की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।