फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students , teachers took an oath to vote

विद्यार्थियों, शिक्षकों ने मतदान की शपथ ली

Fri, 23 Jan 2015 06:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Jan 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
Students , teachers took an oath to vote
जिले भर में मतदाता दिवस पर अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मतदान की शपथ ली तथा दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

युवराजदत्त महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्राचार्य डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश पटेल रहे। इस मौके पर मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। मतदाता जागरूकता रैली में महाविद्यालय के 142 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को डॉ. वीपी सिंह, डॉ. एससी मिश्र और डॉ. संजय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक और कार्यक्रम की कोआर्डीनेटर डॉ. सुरचना त्रिवेदी के नेतृत्व में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मतदान की शपथ ली। इस दौरान मतदाता जागरूकता के लिए स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों ने सुबह प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंधक डॉ. जनार्दन सिंह और डॉ. कामिनी महेंद्रा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। श्री गुरु नानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के अधिकार और कर्तव्याें के प्रति लोगों को जागरूक किया।
ज्ञानस्थली एकेडमी विद्यालय में प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव और प्रधानाचार्य नितिन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। विद्यालय में स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन गौर गीत प्रतियोगिताएं हुईं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गीत, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज में निबंध लेखन, गीत, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रबंधक स्वर्ण सिंह कंबोज और प्रधानाचार्य राम नरेश मिश्र ने छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।  

बांकेगंज। पहाड़पुर स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मतदान की शपथ ली।  इस मौके पर प्रिंसिपल कुलवंत सिंह चीमा, सुशील कुमार वर्मा, श्रवण वाजपेयी, हरिहर अवस्थी, गुलफिशां, रागिनी गुप्ता, मालती चौधरी समेत तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed