{"_id":"614b7dd18ebc3e002a50ce25","slug":"students-of-tharu-tribe-created-history-lakhimpur-news-bly46043077","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारू जनजाति के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थारू जनजाति के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास
विज्ञापन
आईआईटी में चयनित रिशी मुनी राना।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एक का आईआईटी, चार विद्यार्थियों का राजकीय पॉलीटेक्निक में चयन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सौनहा में अध्ययन करने वाले थारू अनुसूचित जनजाति के पांच विद्यार्थियों ने जेईई परीक्षा में सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है। पहली बार थारू विद्यार्थियों ने जेईई मेंस व जेईई पॉलीटेक्निक की परीक्षा पास की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिये मिसाल बन गई है। इनमें एक विद्यार्थी का चयन आईआईटी में हुआ है, जबकि चार का चयन पॉलीटेक्निक में हुआ है।
जनजाति मंत्रालय एवं जनजाति विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सौनहा के कक्ष 12 उत्तीर्ण छात्र ऋषिमुनि पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम ढकिया ने जेईई मेन 2021 (आईआईटी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर सामान्य रैंक में 69.05 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी विद्यालय की छात्रा प्रीती कुमारी पुत्री बंधुुराम निवासी ढकिया, राजकुमारी पुत्री रामनारायण निवासी पोया, अविश कुमार पुत्र रामकिशन निवासी पोया ने यूपी जेईई पालीटेक्निक 2021 में अच्छी रैंक प्राप्त कर राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश लिया है।
परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं को नीट की परीक्षा में शामिल कराया गया और विद्यालय स्तर पर इन्हें विशेष कोचिंग प्रदान की गई। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर एकीकृत जनजाति विकास परियोजना चंदनचौकी के परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने इसे थारू जनजाति व विद्यालय के लिए गौरवान्वित करने वाला पल बताया और कहा है कि इन विद्यार्थियों को अक्तूबर 2021 के प्रथम सप्ताह में विभागीय मंत्री व प्रमुख सचिव द्वारा सम्मानित किया जाएगा।