{"_id":"66fdb8d38797b141ae0a74c8","slug":"students-going-for-coaching-beaten-up-two-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-130345-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोचिंग जा रहे छात्रों को पीटा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोचिंग जा रहे छात्रों को पीटा, दो घायल
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। सिकंदराबाद में स्कूल से कोचिंग जा रहे दो छात्रों को खींचकर कुछ लोगाें ने पीट दिया। दोनों घायल छात्रों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
मितौली थाना क्षेत्र के गांव जगना निवासी अनेश यादव और पंकज यादव सिकंदराबाद के कमलापति गुरु प्रसाद गार्जन स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र हैं। 30 सितंबर को दोनों छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद कोचिंग जा रहे थे। तभी कुछ छात्र और अपने सहयोगियों ने दोनों को सड़क से खींच लिया और बुरी तरह से लाठी डंडों से पीटा। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छात्र के चाचा जय सिंह यादव ने बताया की घायल अनेश यादव को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि क्लास के पिछले दरवाजे को खोलने को लेकर स्कूल के अंदर छात्रों में विवाद हुआ था। उसे शांत करा दिया गया था। थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है। पीड़ित के परिजन इलाज करा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।